इस उपलब्धि के चलते 8 वर्ष के महिमन खनिजो ने बनाया विश्व रेकॉर्ड


महिमन खनिजों ने समुद्र तल से 8566 फीट ऊंचाई पर जाकर वंदे मातरम ड्रम बजा कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया
रुद्रपुर के होनहार, प्रतिभा के धनी महिमन खनिजों ने समुद्र तल से 8566 फीट ऊंचाई पर जाकर वंदे मातरम ड्रम बजा कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया मात्र 8 वर्ष के महिमन खनिजों रुद्रपुर के जेसीस पब्लिक स्कूल, रूद्रपुर में कक्षा 2 के छात्र हैं महिमन ड्रम बजाते हैं इसी क्षेत्र में कुछ अलग करने की चाह मन में लेकर महिमन खनिजों पहुंचे नैना पीक जो हिमालय में 2615 मीटर समुद्र तल की ऊंचाई पर है महिमन खनिजों ने नैना पीक पर जाकर वंदे मातरम बजाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया और देश का मान बढ़ाया है मात्र 8 वर्ष की उम्र में महिमन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है अपनी इस उपलब्धि के साथ ही ड्रम जाने कि इस कला को को एक नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं अपने प्रदेश उत्तराखंड के साथ ही पूरे विश्व में कला के क्षेत्र में भारत का सम्मान बढ़ाना चाहते हैं | कोरोना काल में जब सभी विद्यालय बंद हो गए थे और आनलाइन कक्षाएं प्रारम्भ हो गई थी। ऐसे समय में यह बालक एकांत में बैठकर टेबल पर ताल बजाता था संगीत के प्रति तन्मयता व रुझान को देखते हुए उसके अभिभावकों ने उसे इस दिशा की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करते हुए उसका मार्गदर्शन किया। इससे पहले (एक मिनट में सबसे ज्यादा ड्रम बीट बजाकर) इण्डिया बुक ऑफ रेकॉड्स अपना नाम दर्ज करा चुके है। एशिया बुक ऑफ रेकॉड् (ग्रैंड मास्टर) औऱ इंटरनॅशनल बुक ऑफ रेकॉड्स (सुपर किड्स) से नवाजे गये है|
इस प्रकार बहुमुखी प्रतिभा के धनी महिमन ने इतनी छोटी सी आयु में रॉक स्कूल लंदन संगीत विश्वविद्यालय से ग्रेड-3 की परीक्षा पास कर ग्रेड 4 की तैयारी कर रहे है महिमन 3 वर्ष की उम्र से ही ड्रम बजा रहे है वह रोज 2 घण्टे अभ्यास करते है इतनी छोटी से उम्र में ड्रम बजाते देख लोग साकित रह जाते है महिमन परिवार व विद्यालय का नाम रोशन किया । सत्य ही कहा है- पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं इस नन्हे बालक के हृदय में उड़ती संगीत के प्रति अपार रुचि देखकर अभिभावक अचंभित रह गए। बालक की आदतें शौक, संगीत प्रति अपार लगन उसके होनहार व्यक्तित्व की ओर इशारा करने लगी । उसके क्रियाकलाप का अनुमान लगाना माता-पिता को बेहद सुखद व सम्मानजनक लगा। उसकी इस सफलता पर विद्यालय के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर एवं परिवार के सदस्यों ने उसे बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
महिमन खनिजो आज कल अपने ड्रम वीडियो के लिए सोशल मीडिया मे भी बहुत चर्चा में है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement