थाना पुलिस की नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

दिनेशपुर। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाये जा रहे ताबड़तोड़ अभियान में कच्ची शराब को बेचने वालों की धरपकड़ जारी है। इसी के तहत बुधवार को पुलिस टीम ने दो अलग अलग स्थानों से दो लोगों को 40 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सुरेश कुमार पुत्र मोतीलाल निवासी जयनगर नम्बर एक व वार्ड एक निवासी सुखदेव गाइन पुत्र गंगाधर गाइन को 20-20 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़कर न्यायालय में पेश किया। बताते चलें इससे पूर्व थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की भट्टी को पकड़कर 5000 लीटर लाहन नष्ट किया है। उधर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement