जसपुर विधायक आदेश चौहान प्रकरण की काशीपुर कांग्रेसियों ने की घोर निंदा कांग्रेसियों ने काशीपुर एसपी के माध्यम से डीजीपी के नाम भेज ज्ञापन

*जसपुर विधायक आदेश चौहान प्रकरण की काशीपुर कांग्रेसियों ने की घोर निंदा कांग्रेसियों ने काशीपुर एसपी के माध्यम से डीजीपी के नाम भेज ज्ञापन*

 

 

काशीपुर। जसपुर विधायक आदेश चौहान के प्रकरण की काशीपुर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा घोर निंदा की गई। समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज एसपी कार्यालय पहुंचकर डीजीपी के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया कि विगत दिवस जसपुर विधानसभा के कांग्रेसी विधायक आदेश चौहान के प्रकरण को लेकर जनपदीय पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। भाजपा के शासन में अफसरशाही बेलगाम हो चुकी है। जहां जनप्रतिनिधि/विधायक भी सुरक्षित नहीं है वहां आम जनमानस का क्या हाल होगा। भाजपा शासन में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। उन्होंने मांग रखी की विधायक आदेश चौहान के हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही हो। इस दौरान मनोज जोशी एडवोकेट, विमल गुड़िया, अरुण चौहान, मुशर्रफ हुसैन, इंदर सिंह एडवोकेट,अब्दुल सलीम एडवोकेट, सरित चतुर्वेदी, अफसर अली, इंदूमान, राजू छीना, फिरोज हुसैन, सुभाष पाल, इब्नेहसन लल्ला भईया, इलियास माहिगीर, शाहआलम, मोहम्मद नजमी अंसारी व राजेन्द्र शर्मा आदि तमाम लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement