एक्शन में सीएम पुष्कर धामी: भर्ती परीक्षा को लेकर उठाया यह कदम, कैबिनेट में प्रस्ताव पारित

देहरादून। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी बीते दिनों हुए भर्ती घोटाले के बाद एक्शन मोड में आ गए हैं। जहां एक ओर सीएम धामी ने भर्ती घोटाले में शामिल लोगों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये हैं, वहीं अब यूकेएसएसएससी द्वारा लगभग 7000 पदों पर गतिमान भर्ती प्रक्रिया को राज्य लोक सेवा आयोग को हस्तानांतरित कर दी है। जिसका प्रस्ताव कैबिनेट में पारित हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भर्ती परीक्षाओं की शुचिता व गरिमा को बनाए रखने के लिए राज्य सरकार हर संभव कदम उठायेगी। कहा कि शीघ्र ही भर्ती परीक्षाओं का एक कैलेंडर जारी कर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और स्वच्छता के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं का मनोबल बनाए रखने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से शीघ्र से शीघ्र परीक्षाएं कराकर युवाओं को नौकरी देना सरकार की पहली प्राथमिकता है। युवा बेरोजगारों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा माहौल देने के लिए सरकार कृतसंकल्प है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement