केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

लालकुआं। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने देश के 73 वें गणतंत्र दिवस की प्रदेश वासियों को देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत बहुरंगी विविधता और समृद्ध संस्कृति विरासत का प्रतीक है उन्होंने कहा कि मैं उन सभी महान विभूतियों का स्मरण करता हूं जिनके संघर्ष से 1950 में आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ। और उन सभी वीर स्वाधीनता संग्राम सेनानियों को नमन करता हूं जिनकी बदौलत भारत देश स्वाधीनता की लड़ाई लड़कर आगे बढ़ा, जिन्होंने अपने शौर्य से भारतीय गणतंत्र की रक्षा की।

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भारत का प्रत्येक नागरिक देश का भाग्य विधाता है और हर युवा वर्ग, व्यापारी, लघु मध्यम नौकरी पेशा, किसान , मजदूर सभी लोगों से मिलकर गणतंत्र बना है। आज इस गणतंत्र दिवस के मौके पर वह देश की उन्नति तरक्की और विश्व पटल पर भारत के महान स्वाभिमान इसी तरह बढ़ने की कामना करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement