जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक शिविर धीमरखेड़ा स्थित जोशी का मंझरा में आयोजित किया गया

 

काशीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन कुमार पाठक के आदेशानुसार राजकीय इंटर कॉलेज धीमरखेड़ा जोशी का मझरा में एक शिविर का आयोजन प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में किया गया। शिविर का विषय ‘इंटरनेशनल डेमोक्रेसी डे’ था, जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त होने वाली सहायता और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में पैनल एडवोकेट शहाना, अध्यापक गण सहित प्राविधिक कार्यकर्ता पीएलबी जितेंद्र कुमार, गीता चंद्रा, कुसुम लता, गायत्री गुप्ता, हेमा कुमारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement