गजब .. ताले में बन्द फैक्ट्री में बन रहा था प्रतिबंधित प्लास्टिक का समान

खबरे शेयर करे -

 

 

एडीएम की अगुवाही में फैक्ट्री में जिला पंचायत का छापा , 18 महिलाएं काम करते मिली

भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक का बना समान बरामद

 

 

रूद्रपुर क्षेत्र के शिमला पिस्तौर में ताले में बंद फैक्ट्री में एडीएम जयभारत सिंह की अगुवाही में जिला पंचायत के अधिकारियों ने छापामार कार्यवाही करते हुए फैक्ट्री से भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक का समान बरामद किया है छापे के दौरान फैक्ट्री में प्रतिबंधित प्लास्टिक का समान बन रहा था इस दौरान 18 महिलाएं फैक्ट्री में काम करते मिली

ये फैक्ट्री मुरादाबाद के रमजानी नामक व्यक्ति की बताई जा रही है अधिकारियों ने ताला तोड़ कर फैक्ट्री के अंदर प्रवेश किया

 

जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर एडीएम जयभारत सिंह ने राजस्व और जिलापंचायत के अधिकारियो और कर्मचारियों के साथ शिमला पिस्तौर के ए एच इंडस्ट्रीज में मारने की कार्यवाही करने लगे तो फैक्ट्री के बाहर गेट में ताला लगा हुआ मिला जिस पर एडीएम सिंह ने सीढ़ी लगाकर फैक्ट्री के अंदर झांका तो अवाक रह गए जहा फैक्ट्री के अंदर काम चल रहा था और प्रतिबंधित प्लास्टिक का समान बन रहा था जिस पर सरकारी मशीनरी ने ताला तोड़ कर फैक्ट्री में प्रवेश किया मौके पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक का समान और प्लास्टिक का कच्चा माल बरामद किया गया इस दौरान फैक्ट्री में 18 महिलाएं काम करते मिली जिनसे पूछताछ की गई एडीएम जय भारत सिंह के अनुसार फैक्ट्री से 292 पेटी प्रतिबंधित प्लास्टिक का समान और भारी मात्रा में कच्चा माल मिला है जिसे जिलापंचायत द्वारा अपने कब्जे में ले लिया गया है और फैक्ट्री को सील कर कानूनन कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा लोगो को बेवकूफ बनाने के उद्देश्य से फैक्ट्री गेट पर ताला लगाया गया था


खबरे शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *