सावधान …होटल /ढाबों में शराब पीते मिले तो खैर नही 

सावधान …होटल /ढाबों में शराब पीते मिले तो खैर नही

सावधान …होटल /ढाबों में शराब पीते मिले तो खैर नही 

एसएसपी मिश्रा के निर्देश के बाद होटल ढाबों में छापे

 

 

रुद्रपुर एसएसपी मणिकांत मिश्रा जनपद में कानून व्यवस्था सुधारने को लेकर एक्टिव मोड में नज़र आ रहे है जहाँ एसएसपी देर रात तक जनपद के कोतवाली और थानों में अफसरों के पेंच कस रहे है वही नशे के खिलाफ भी कार्यवाही कर रहे है

अपने मातहतों के पेंच कसने के बाद एसएसपी मिश्रा आम लोगो से जुड़े नशे के खिलाफ उतर आए है अब होटल/ढाबों में शराब पीने व पिलाने वालों की खैर नही है एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश में जिला मुख्यालय रुद्रपुर पुलिस ने होटल/ ढाबों छापे मारे और नशेडियों के खिलाफ कार्यवाही की

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा लगातार एक्टिव मोड में नज़र आ रहे है होटल/ ढाबों में शराब पिलवाने की सूचना पर एसएसपी ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में होटल ढाबों व सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने व पिलाने वालों की चेकिंग कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद रुद्रपुर पुलिस द्वारा डीडी चौक के आस पास और अन्य थाना क्षेत्र में होटल ढाबों की आकस्मिक चैकिंग की गई तो कई लोग होटल /ढाबों में शराब पीते मिले जिस पर पुलिस द्वारा शराब पिलाने वाले दुकानदारों के साथ शराब पीने वालों को चेतावनी देने साथ चालान किये गए एसएसपी मणिकांत का कहना है की आगे भी नशे के खिलाफ छापेमार अभियान चलते रहेंगे और पुलिस कड़ी कार्यवाही करेगी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement