भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने जनसंपर्क करते हुए जनता से विजय का आशीर्वाद मांगा

खबरे शेयर करे -

काशीपुर। भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने समर्थकों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क करते हुए जनता से विजय का आर्शीवाद मांगा। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और समर्पण के भाव और भारतीय जनता पार्टी के आर्शीवाद से वह चुनाव मैदान में उतरे हैं। न केवल सम बल्कि विषम परिस्थितियों में भी भाजपा जनता की सेवा में लगी रहती हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मोदी लहर है और आम मतदाता पार्टी से जुड़ा है, जिसके चलते भाजपा प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। श्री चीमा ने कहा कि वह नेता नहीं, बल्कि जनता के सेवक के रूप में क्षेत्रवासियों की सेवा करते रहेंगे। वहीं भाजपा की नगर व ग्रामीण इकाई की विभिन्न टीमों ने भी भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के पक्ष में प्रचार-प्रसार तेज करते हुए मेरा परिवार-भाजपा परिवार के माध्यम से डोर-टू-डोर भाजपा की रीति-नीतियों को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा ग्रामीण मण्डल के सभी 17 शक्ति केन्द्रों पर प्रचार का शुभारम्भ करते हुए मण्डल अध्यक्ष बब्लू चौधरी व उनकी टीम के सभी बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुखों ने घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा का प्रचार-प्रसार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसम्पर्क के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मोदी लहर के चलते इस बार भी आम मतदाता का रूख भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में साफ दिखायी दे रहा है। भारतीय जनता पार्टी समाज के हर वर्ग की पार्टी है और भाजपा की सोच केवल और केवल विकास की सोच है। वक्ताओं ने कहा कि सभी पन्ना प्रमुख और कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लेकर भाजपा की विकास योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में लगे हैं। शक्ति केन्द्र संयोजक प्रदीप राजपूत, बूथ अध्यक्ष प्रमोद ठाकुर, शिव कुमार, अनुज, पंकज, रमेश देवली, जसवंत नेगी, विनोद कुमार, मुकेश राजपूत, विक्रम दास, संदीप कुमार, गौरव गुप्ता, सुखविन्दर सिंह, प्रीतम चौधरी आदि उपस्थित रहे। उधर नगर मण्डल की टीम ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में गंगे बाबा चैक, नई बस्ती, ढेला, मधुवन नगर पहुंचकर जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी को जबर्दस्त जनसमर्थन मिलता दिखाई दिया, भाजपा शासन में प्रदेश में कराये गये विकास कार्यों से जनता पूरी तरह अभिभूत दिखायी दी तथा भाजपा प्रत्याशी को पूर्ण समर्थन देते हुए उन्हें विजयी भव का आर्शीवाद प्रदान किया। जनसम्पर्क में नगर मण्डल अध्यक्ष मोहन बिष्ट, अभिषेक गोयल, पंकज शर्मा पाती, मिंटू भटनागर, रजत सिंह, नृपेन्द्र, कल्पना राणा आदि समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *