भाजपा की लहर के सामने कांग्रेस कहीं टिक नहीं पाएगी: विकास

भाजपा की लहर के सामने कांग्रेस कहीं टिक नहीं पाएगी: विकास

रुद्रपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा की लहर के दौरान कांग्रेस कहीं टिक नहीं पाएगी। भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

उन्होंने कहा कि भाजपा बहुत बड़ा संगठन है। हर वार्ड के साथ बूथ स्तर तक भाजपा के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। भाजपा को अपने संगठन पर पूरा भरोसा है। कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। कहा कि जब केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है तो नगर निगम में भी विकास की योजनाएं भाजपा का मेयर ज्यादा ला सकता है, जिसका लाभ शहर की जनता को मिलना तय है।

भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास ने कहा कि जनता उन्हें भी छात्र राजनीति से जानती है और झगड़ालू खेड़ा परिवार को भी। एक नहीं अनेक मुकदमे खेड़ा परिवार पर दर्ज हैं। अभी हाल में ही एक पत्रकार से हाथापाई का वीडियो वायरल हुआ था। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

कहा कि भाजपा के पास विकास का वीजन है। हमने अपने संकल्प पत्र में जो संकल्प लिए हैं, उन्हें प्राथमिकताओं के साथ पूरा करेंगे। जनता के प्रति निगम को जवाबदेह बनाया जाएगा।

कहा कि हर वार्ड में भाजपा बहुत मजबूत है, जबकि कांग्रेस संगठन में आपसी फूट जगजाहिर है। भाजपा के सामने कांग्रेस कहीं नहीं टिक पाएगी।

ललित मिगलानी
मीडिया प्रभारी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement