



गैस के दामों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

दिनेशपुर। घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। उन्होंने बढ़े हुए दामों को वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
कांग्रेस प्रदेश सचिव ममता हाल्दार और पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन के नेतृत्व में थाने के पास कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा महंगाई लगातार आसमान छू रही है, जिससे आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। बिजली, शिक्षा, किसानों के खाद, पेट्रोल – डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपयें की बढ़ोतरी से आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की भाजपा गठबंधन की नीतियों से देश की जनता त्रस्त है, आने वाले समय में जनता माकूल जवाब देगी। यहां से कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर नगर में प्रदर्शन किया और सुभाष चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। वहां पूर्व विधायक परमानंद महाजन,प्रदेश महामंत्री ममता हालदार, नगर अध्यक्ष नारायण हालदार, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास, किशोर हाल्दार, बृज किशोर, नित्यानंद मंडल, अजय कुमार, हर्षवर्धन, राकेश बठला आदि मौजूद थे।

