काशीपुर बार एसोसिएशन में ई पुस्तकालय का शुभारंभ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया

काशीपुर बार एसोसिएशन में ई पुस्तकालय का शुभारंभ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया

 

 

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन में ई पुस्तकालय का शुभारंभ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। ई पुस्तकालय भवन से अधिवक्ताओं को तथा वादकारियों को नए-नए अधिनियम तथा उच्चतम न्यायालय की नई व्यवस्थाओं का ज्ञान होगा। काशीपुर बार एसोसिएशन काशीपुर के तत्वाधान में आज अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार, परिवार न्यायाधीश मोनिका मित्तल, न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीत कुमार श्रीवास्तव व अध्यक्ष संजय चौधरी, सचिव प्रदीप चौहान तथा हरीश नेगी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर व फीता काटकर किया। इस मौके पर अपर सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार ने कहा कि ई पुस्तकालय भवन के शुभारंभ से अधिवक्ताओं को माननीय उच्च न्यायालय, उच्चतम न्यायालय की व्यवस्थाओं को पढ़ना आसान होगा। अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि बार एसोसिएशन निरंतर अधिवक्ताओं के हित के लिए कार्य कर रही है और पुस्तकालय भवन का शुभारंभ इस कड़ी में मील का पत्थर साबित होगा। संचालन करते हुए सचिव प्रदीप चौहान ने सभी का आभार प्रकट किया और कहा कि अधिवक्ताओं को नए-नए कानून की जानकारी प्राप्त करने के लिए अब कहीं और नहीं जाना पड़ेगा। हरीश नेगी व वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने भी अपने विचार रखे। ई पुस्तकालय भवन के सभी उपकरण बार एसोसिएशन के पुस्तकालय अध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष ताजबर अब्बास, उप सचिव अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष सनत पैगिया, आय व्यय निरीक्षक भास्कर त्यागी, पुस्तकालय अध्यक्ष कैलाश बिष्ट, प्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा, रहमत अली खान संदीप सहगल, यशवंत सिंह चौहान, रामकुमार चौहान, अंकित चौधरी, अनूप बिश्नोई, सोनल सिंघल व मुन्ना हुसैन आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement