



*गरीब रथ एक्सप्रेस को बंद करने पर जताया रोष,पुनः संचालन की मांग को लेकर व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन*
रुद्रपुर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने क्षेत्रीय रेल उपभोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य सरदार भूपेंद्र सिंह से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से काठगोदाम से जम्मूतवी के लिए संचालित होने वाली ट्रेन संख्या 12207 जम्मूतवी गरीब रथ एक्सप्रेस को पुनः संचालित करने की मांग की गई।
व्यापारियों ने बताया कि उक्त ट्रेन पिछले 15 वर्षो से चल रही थी और पूरी गाड़ी यात्रियों से फूल चलती थी मगर लगभग पिछले चार माह से बंद है, जिसके कारण रुद्रपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह ट्रेन पूर्व में प्रत्येक मंगलवार को काठगोदाम से जम्मूतवी के लिए संचालित होती थी और रुद्रपुर , नानकमत्ता , सितारगंज ,बाजपुर , किच्छा ,गदरपुर के व्यापारीयों ओर माता वैष्णो दरबार जाने वाले भक्त , राधा स्वामी डेरे ब्यास जाने वाली संगत, पहाड़ के सैनिकों को जम्मू बॉडर, पठानकोट छावनी कैम्प जाने वाले फौजी भाईयों , देवी तालाब मन्दिर जलन्धर जाने वाले भक्तो के साथ साथ लुधियाना से हौजरी का कारोबार करने वाले हजारों व्यापारी तथा तराई की आम जनता की रिश्तेदारी पंजाब में होने वजह से पंजाब जाने वालो की बड़ी संख्या में यात्री इस ट्रेन के माध्यम से जम्मू-कश्मीर, पंजाब , पठानकोट ,जालंधर , लुधियाना अंबाला , सहारनपुर , युमना नगर , जगाधरी व अन्य शहरों की यात्रा करते थे। अचानक से ट्रेन बंद होने से यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ रही है।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रेलवे प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 12207 जम्मूतवी गरीब रथ एक्सप्रेस को पूर्व की भांति पुनः संचालित करने की मांग की। साथ ही यह भी मांग की गई कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में तीन दिन किया जाए।
इस पर क्षेत्रीय रेल उपभोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य सरदार भूपेंद्र सिंह ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय को रेलवे बोर्ड की आगामी बैठक में रखा जाएगा, ताकि ट्रेन का पुनः संचालन सुनिश्चित कराया जा सके।
इस मौके पर…..प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल, जिला उपाध्यक्ष सतपाल गाबा, जिला उपाध्यक्ष सुरमुख सिंह विर्क, महानगर अध्यक्ष संजय जुनेजा,
पार्षद इंद्रजीत सिंह, राजेश कामरा, पवन गाबा,गौरव गांधी,
रूप सिंह विर्क, आशु गंभीर,सागर छाबड़ा, पारस अरोरा,अमित बांगा, चंद्र सचदेवा, अपार सिंह बेदी, लवली परूथी, रमन अरोरा, मानस दुनेजा, चीनू दुआ राजकुमार सीकरी, जतिन नागपाल, जीत सिंह चाचू, दीपू तनेजा, प्रशांत शर्मा, जिम्मी बांगा,राजकुमार सिकरी सहित अनेको व्यापारी मौजूद थे

