26 जनवरी से जोर शोर से निकाली जायेगी जिले में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा: गाबा

खबरे शेयर करे -

रुद्रपुर। कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के जिला संयोजक हिमांशु गावा ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा निकाली गयी भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता के बाद देश भर में 26 जनवरी से प्रस्तावित कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा उधम सिंह नगर में भी गांव गांव तक जोर शोर से निकाली जायेगी। इसके लिए जिले भर में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौंपी गयी है।
प्रेस वार्ता में श्री गावा ने बताया कि श्री गावा ने बताया कि उधम सिंह नगर में इस यात्रा की सफलता के लिए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और उधम सिंह नगर प्रभारी संजीव आर्य की संस्तुति पर जिले में सभी नगर एवं ब्लाक स्तर पर पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं। जसपुर में मुक्ता सिंह को नगर एवं सदीप सहगल को ग्लाक पर्यवेक्षक, काशीपुर में सुभाष शर्मा को नगर एवं हनीफ प्रधान को ब्लाक पर्यवेक्षक, बाजपुर केलोखड़ा ब्लाक के लिए हरीश कुमार सिंह को ब्लाक संयोजक और बाजपुर नगर के लिए जितेन्द्र सरस्वती एवं केलाखेड़ा के लिए कदीर अहमद को नगर पर्यवेक्षक बनाया गया है। गदरपुर में ममता रानी को नगर और मोहन खेड़ा को ब्लाक पर्यवेक्षक, रूद्रपुर में संजीव सिंह को नगर एवं अरुण तनेजा को ब्लाक पर्यवेक्षक, किच्छा में मीना शर्मा को नगर एवं राशिद अंसारी को ब्लाक पर्यवेक्षक, नानकमत्ता में विक्रम बंगला को नगर एवं नवीन जोशी को ब्लाक संयोजक, सितारगंज में नासिर खान को नगर एवं राजकिशोर सक्सेना को ब्लाक पर्यवेक्षक, खटीमा में संदीप चीमा को नगर एवं सौरभ चिलाना को ब्लॉक पर्यवेक्षक बनाया गया है। ये सभी प्रभारी अपने अपने क्षेत्रों में बैठकें लेकर यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। श्री गावा ने सभी नगर एवं ब्लाक पर्यवेक्षकों से यात्रा की तैयारियों में जुटने का आहवान किया है।
जिलाध्यक्ष गावा ने बताया कि देश भर के साथ उत्तराखण्ड में भी 26 जनवरी को दो माह के इस अभियान का आगाज होगा। गावा ने कहा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्र की सफलता और हाल ही में हिमाचल विधानसभा चुनाव में हुई पार्टी की जीत से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। इस उत्साह को बनाये रखने और आगामी निकाय व लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 26 जनवरी से केन्द्रीय नेतृत्व के आहवान पर उधम सिंह नगर में भी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत हर गांव और मतदान केंद्र स्तर पर यात्रा होगी। इसमें घर-घर जनसंपर्क करने के साथ भारत जोड़ो यात्रा के भावनात्मक वीडियो भी दिखाए जाएंगे। साथ ही युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन प्रत्येक विकासखड स्तर पर बाइक रैली भी निकालेंगे। प्रत्येक ब्लाक में एक माह पद यात्रा चलेगी और हर गांव में बैठक का आयोजन होगा। घर-घर जनसंपर्क कर केंद्र सरकार की असफलताएं बताईं जाएंगी । यात्रा के दौरान राहुल गांधी का देश के ग्रामीण अंचल के लोगों के नाम पत्र भी बांटा जायेगा और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कांग्रेस की चार्जशीट जारी की जायेगी। हर घर में भारत जोड़ो यात्रा का स्टिकर भी लगाया जायेगा। अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए गांव स्तर पर इंटरनेट मीडिया के विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मेलन भी होगा, जिसमें वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। श्री गावा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की तरह हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा भी पार्टी कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार करेगी। श्री गावा ने कहा यह यात्रा उत्तराखण्ड में सत्ता परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी।


खबरे शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *