-->

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने G.B. पंत विश्वविद्यालय के कुलपति व विद्यार्थियों से किया संवाद, हुई विस्तार से चर्चा

खबरे शेयर करे -

पन्तनगर। महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने आज अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति, सभी कॉलेजों के डीन एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ सवांद किया। उन्होंने प्रत्येक डीन एवं निदेशकों से उनके कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। राज्यपाल ने उनके कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने विश्वविद्यालय के विभिन्न समस्याओं का संज्ञान लेते हुए कहा कि विश्वविद्यालय को शासन स्तर से पूरा सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सेवा सम्बन्धी समस्याओं के विषय पर शासन स्तर पर वार्ता कर शीघ्र ही उनका निस्तारण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से सम्बंधित अपनी समस्याओं को निसंकोच उनके सम्मुख रख सकते हैं।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों से भी संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके रुचि, लक्ष्य एवं चुनौतियों के बारे में वार्ता कर उनके भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया उन्होंने सभी को उनके लक्ष्य के लिए प्रोत्साहित किया।
तदोपरांत महामहिम राज्यपाल ने क्रॉप रिसर्च सेंटर, पन्तनगर पहुँचकर जनरल बिपिन रावत, रिसर्च स्कूल का दीप प्रज्वलित कर शिलान्यास किया एवं फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कृषि यंत्रों, खाद्य उत्पादों एवं वर्टिकल फार्मिंग, उत्तराखंड की संस्कृति, त्योहारों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गृह विज्ञान कॉलेज के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने गृहविज्ञान के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य वर्धक उत्पादों का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षक नई तकनीक एवं प्रचार प्रसार के माध्यम से पूरे उत्तराखंड का भविष्य बदल सकते हैं बस बिना किसी चिंता के कार्यों को पूर्ण करे तभी लक्ष्य प्राप्त होगा।
इसके उपरांत महामहिम राज्यपाल ने शारीरिक शिक्षा अनुभाग पहुँचकर विश्वविद्यालय में बने व्यायामशाला (जिम) का मंत्रोचारण के साथ दीप प्रज्वलित कर, शिलान्यास किया एवं फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने व्यायामशाला कि प्रसंशा करते हुए कहा कि व्यायामशाला बहुत ही आकर्षक है, व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है और शरीर स्वस्थ होने से मन भी स्वस्थ रहता है। शरीर व मन स्वस्थ होने से हम सब अपने कार्यों को पूरे मनोयोग से कर सकते हैं, और मन से किये गए कार्यों में निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होती है। इस दौरान उन्होंने बॉडी बिल्डिंग में प्रतियोगिता में मिस्टर उत्तराखंड रहे डॉ हेम चन्द, जम्पिंग जैक में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले अंकित कुमार एवं वैटनरी के क्षेत्र में ऑल इंडिया स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने वाली मानसी रावत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
तदोपरांत महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने गौरा देवी प्रशिक्षण केन्द्र, प्रसार शिक्षा निदेशालय का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वार्ता की। उन्होंने मंडवा, गेहूँ, बेसन एवं पहाड़ के अन्य उत्पादों के लाभ के विषय में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आश्वासन दिया कि स्वयं सहायता समूह को बाजार में उचित स्थान दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन से पूरा सहयोग करेंगे ताकि महिलाओं की आय को बढ़ाया जा सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजुनाथ टीसी, कुलपति डॉ मनमोहन सिंह चौहान, निदेशक विश्विद्यालय प्रशासन आशीष भटगाईं, अपर जिलाधिकारी जयभारत सिंह, डीन अलकनंदा अशोक, डॉ ब्रिजेश सिंह, डॉ एनएस जादौन, निदेशक विधि, डॉ आशुतोष सिंह, डॉ एसके कश्यप, उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा आदि उपस्थित रहे।


खबरे शेयर करे -

104 thoughts on “राज्यपाल गुरमीत सिंह ने G.B. पंत विश्वविद्यालय के कुलपति व विद्यार्थियों से किया संवाद, हुई विस्तार से चर्चा

  1. Выбор формата — это не вкусовщина, а баланс безопасности в конкретной клинической картине. Дом уместен, если контакт сохранён, рвота эпизодическая, давление и пульс без резких «качелей», тремор контролируемый, в квартире можно обеспечить тишину и присутствие взрослого, готового наблюдать первые 6–8 часов. Тогда выездная бригада работает на месте и выстраивает «мягкий» маршрут, где сон собирается без агрессивной седации, а инфузии идут с шаговой корректировкой темпа. Стационар предпочтителен при длительном эпизоде (3–5 суток и более), неукротимой рвоте, выраженной слабости, шаткости походки, признаках предделирия/делирия, судорожной готовности, а также у пожилых пациентов и при сочетанных диагнозах — ИБС, гипертония, диабет, хронические болезни печени/почек, неврология. Преимущество отделения — приборный мониторинг, лабораторные опции по показаниям, ночная команда и среда, где исключены лишние раздражители: это снижает «цену ошибки» и делает результат устойчивым, а не разовым «прояснением».
    Разобраться лучше – https://vyvod-iz-zapoya-ehlektrostal2-10.ru/vyvod-iz-zapoya-stacionar-v-ehlektrostali/

  2. Интернет магазин ковров в Краснодаре предлагает широкий ассортимент продукции для любого интерьера.
    Лучшие шерстяные ковры
    Постоянный анализ рынка помогает нам удерживать цены невысокими, не снижая качество.

  3. Регулярные обновления каталога позволяют отслеживать новинки и популярные позиции.

    Стартовый пакет обычно состоит из дополнительных средств на счет и фриспинов.

  4. Покупка квартиры на вторичном рынке Москвы требует внимательной проверки истории объекта. Риелторы анализируют документы и помогают избежать возможных рисков: жк родина переделкино

  5. Если вы планируете купить памятник в Могилеве, обратите внимание на изделия из натурального гранита. Этот материал отличается долговечностью, стойкостью к погодным условиям и благородным внешним видом. В каталоге представлены как классические вертикальные стелы, так и эксклюзивные мемориальные комплексы. Профессиональное изготовление памятников в Могилеве включает разработку индивидуального эскиза, качественную гравировку и установку на кладбище – https://pamyatniki.top/

  6. Ароматные композиции ручной работы часто создаются небольшими партиями, что делает каждый подарок уникальным. Такие изделия подходят для подарков на праздники, корпоративные мероприятия или просто для создания уюта дома. Подробности по ссылке: https://aroma-lavka.ru/

  7. Профессиональная веб-студия разрабатывает сайты под ключ и занимается их эффективным SEO-продвижением. Помогает бизнесу заявлять о себе в сети и увеличивать продажи. Подробнее об услугах на сайте – https://inuniver24.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *