



उद्योगपति हरीश मुंजाल के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का भव्य स्वागत

मंत्री बनने के बाद प्रदीप बत्रा उद्योगपति मुंजाल के घर पहुंचे थे

रुद्रपुर ग्राम महेशपुर में उद्योगपति हरीश मुंजाल के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का भव्य स्वागत किया गया इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को लड्डुओं से तौला गया उद्योगपति हरीश मुंजाल ने कहा विधायक प्रदीप बत्रा को मंत्री बना कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंजाबी समाज को बड़ा तोहफा दिया है

स्वागत से अभिभूत कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली सभा है, जिसे वे जीवन भर याद रखेंगे। उन्होंने प्रदेश एवं समाज के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।
कार्यक्रम के अंत में कैबिनेट मंत्री बत्रा ने कहा कि उनका मुंजाल परिवार से बहुत पुराना जुड़ाव रहा है जिसके चलते वो श्री मुंजाल के गांव में आए है
इस मौके पर हरीश मुंजाल ने कहा मुख्यमंत्री धामी ने पंजाबी समाज से आने वाले एक प्रतिनिधि को कैबिनेट में स्थान दिया जो वाकई स्वागत योग्य है उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की उस सर्वसमावेशी सोच को दर्शाता है, जिसमें सभी वर्गों और समाजों को साथ लेकर आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के पथ पर बड़ रहा है

