



हरक है धोखेबाज फिर दे सकते है कांग्रेस को धोखा: हरीश धामी

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ बयान से भड़के विधायक धामी

देहरादून कांग्रेस में आपसी रार थमने का नाम नहीं ले रही है कांग्रेस प्रचार प्रबंधन समिति के चेयरमैन और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ की गई बयानबाजी के बाद धारचूला कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है उनका कहना है हरक सिंह रावत ने 2016 में कांग्रेस को धोखा दिया था फिर वो जिसके चलते कांग्रेस को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है पूर्व विधायक धामी ने अपने फेसबुक वॉल में लिखा है की
श्री हरक सिंह रावत जी ने जो बयान दिया है वो बहुत
निंदनीय है हरक सिंह रावत वही व्यक्ति है जिन्होंने
2016 में कुछ विधायकों को बीजेपी में शामिल कर
उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार को अस्थिर करने का काम
किया था हरक सिंह रावत जी द्वारा ही इस देवभूमि में
दलबदल का महापाप हुआ था जिसके बाद कांग्रेस को
बहुत मुश्किलों का सामना करना पडा । इसलिए हाई
कमान को इस बात को ना भूल कर इस बात का भी संज्ञान
लेना चाहिए कि जो एक बार धोका दे सकता है वो दुबारा
भी भी दे सकता है।
साथ ही मैं सभी हरीश रावत जी के समर्थकों से कहना
चाहता हूँ कि हम सबको आदरणीय हरीश रावत जी के
आत्म सम्मान के लिए सामूहिक इस्तीफ़़ा दे देना चाहिए ।
जहाँ हमारे नेता वहाँ हम
यही नहीं पूर्व विधायक हरीश धामी ने कांग्रेस को बड़े नेताओं को टैग भी किया है उनके इस बयान के बाद कांग्रेस की गुटबाजी फिर सामने आ गई है

