मण्डलीय कराटे प्रतियोगिता में होली चाइल्ड स्कूल के छात्र/छात्राओं ने जीते स्वर्ण पदक

मण्डलीय कराटे प्रतियोगिता में होली चाइल्ड स्कूल के छात्र/छात्राओं ने जीते स्वर्ण पदक

मण्डलीय कराटे प्रतियोगिता में होली चाइल्ड स्कूल के छात्र/छात्राओं ने जीते स्वर्ण पदक

रूद्रपुर। स्कूल गेम्स फेडरेशन आॅफ इण्डिया (SGFI) के तत्वावधान में चंदौसी, सम्भल में आयोजित मण्डलीय कराटे प्रतियोगिता में होली चाइल्ड स्कूल के छात्र व छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए तीन स्वर्ण पदक, दो रजत पदक एवं एक कांस्य पदक अर्जित किए।

इस प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में किरनदीप कौर व गुरलीन कौर, सब जूनियर बालिका वर्ग में परिधि शर्मा ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। इनका चयन दिनाँक 18 से 21 सितम्बर 2023 को अयोध्या में होने वाली राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ। इसके अलावा जूनियर बालक वर्ग में मोहम्मद आरिश व रजत यादव ने रजत पदक तथा गुरकरन सिंह ने काँस्य पदक अर्जित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मिन्टू दूबे ने बताया कि यह हमारे लिए बड़ा गर्व का विषय है। कराटे के अलावा हमारे विद्यालय के छात्र व छात्राएं अन्य खेलकूद प्रतियोगिता के साथ-साथ पढ़ाई में भी अग्रसर हैं।

संस्था के संरक्षक श्री योगराज बत्रा, चेयरमैन श्री आर॰ के॰ बत्रा, वाइस चेयरमैन श्री विकास बत्रा, श्री विनय बत्रा, एम॰ डी॰ श्रीमति पूजा बत्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मिंटू दुबे, उप-प्रधानाचार्य (एडमिन) श्री प्रदीप कुमार जोशी एवं उप-प्रधानाचार्य (अकादमिक) श्रीमति मंजू अधिकारी, कनिष्ठ समन्वयक श्रीमति जसपाल कौर, फिजिकल एजूकेशन (HOD)-सुधाकर सिंह तथा समस्त शिक्षक वर्ग ने कराटे कोच अशोक सिंह व विजेता छात्र व छात्राओं की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement