अधिकारी व्यापारी का उत्पीड़न करता है तो व्यापार मंडल चुप नही रहेगा उस अधिकारी का पुरजोर विरोध किया जाएगा :व्यापार मंडल

खबरे शेयर करे -

अधिकारी व्यापारी का उत्पीड़न करता है तो व्यापार मंडल चुप नही रहेगा उस अधिकारी का पुरजोर विरोध किया जाएगा :व्यापार मंडल

व्यापारियों का सबसे बड़ा संगठन व्यापार मंडल है जहा व्यापारी हितों के लिए चौबीसों घण्टे काम किया जाता है,कोई भी अधिकारी व्यापारी का उत्पीड़न करता है तो व्यापार मंडल चुप नही रहेगा उस अधिकारी का पुरजोर विरोध भी किया जाएगा।उक्त विचार प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने लोहा व्यापार मंडल के स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा।इससे पूर्व प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

गत रात्रि रुद्रपुर सिटी क्लब में लोहा व्यापार मंडल द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय जुनेजा,महामंत्री मनोज छाबड़ा और कोषाध्यक्ष संदीप राव का व्यापारियों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
लोहा व्यापार मंडल अध्यक्ष बजरंग लाल गर्ग ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि व्यापार मंडल की नई टीम व्यापारियों के हितो के लिए हर समय तत्पर रहेगी।
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा,महामंत्री मनोज छाबड़ा और कोषाध्यक्ष संदीप राव ने उपस्थित व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि व्यापार मंडल सभी व्यापारियों के साथ कंधे के कंधा मिलाकर खड़ा है पूर्व में जिस तरह से व्यापार मंडल का नाम पूरे प्रदेश में है उसी तरह से आगे भी रहेगा,कोई भी अधिकारी व्यापारी का उत्पीड़न करता है तो उस अधिकारी का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा,अधिकारी की मनमानी बर्दाश्त नही की जायेगी।
स्वागत समारोह का संचालन वरिष्ठ व्यापारी दर्शन लाल आनंद ने किया
इस मौके पर…..मनोज गोयल,सुरेश गर्ग,विशाल वासन,मनोज कक्कड़,रणवीर गुप्ता,अनिल बांगा,महावीर गर्ग,अजीत पाल सिंह,शिवम तागरा,संजीव गोयल,मयंक अरोरा,सर्वजीत सिंह,राजीव मनोचा,विकास सिंघल,महिपाल सिंह,नरेंद्र चौधरी,विशाल गुंबर,विक्रम कुमार आदि अनेकों व्यापारी उपस्थित थे।

 

*व्यापारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली……….*

लोहा व्यापार मंडल के स्वागत समारोह के पश्चात उपस्थित दर्जनों व्यापारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नव निर्वाचित अध्यक्ष संजय जुनेजा महामंत्री मनोज छाबड़ा कोषाध्यक्ष संदीप राव के साथ गुलाल लगाकर खूब होली खेली। इस मौके पर लोहा व्यापार मंडल अध्यक्ष बजरंग लाल गर्ग और महामंत्री कवलजीत बठला,कोषाध्यक्ष मनोज गोयल ने कहा कि होली का पर्व रंगो का पर्व है जिसमें हम सभी एक दूसरे को गले लगाकर गिले शिकवे दूर करते है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा,महामंत्री मनोज छाबड़ा और कोषाध्यक्ष संदीप राव ने लोहा व्यापार मंडल से जुड़े सभी व्यापारियों को रंगो के पर्व होली की शुभकामनाएं देते आभार व्यक्त किया।


खबरे शेयर करे -