



सावन में मोरनी बनकर मैं छम-छम नाचूँ …
ब्राह्मण महिला सभा ने मनाया सावन महोत्सव,रंगारंग प्रस्तुति ने मन मोहा,देर शाम तक महिलायें जमकर थिरकीं
रुद्रपुर।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के सानिध्य में ब्राह्मण महिला महासभा के प्रथम सावन महोत्सव में देर शाम तक महिलायें जमकर थिरकीं।बीती शाम महानगर के श्याम टाकीज मार्ग स्थित मंदिर मनकामेश्वर जन कल्याण आश्रम में महासभा द्वारा प्रथम सावन महोत्सव आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि ममता पाठक,डॉ नीरजा पंत,रेनुका मिश्रा,डा. प्रियंका पांडे,ललिता जोशी,महासभा के सरपरस्त रविंद्र शर्मा,संजीव शर्मा व अध्यक्षा अंजू तिवारी द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन के माध्यम से किया गया।कृषा कश्यप व आराधना कश्यप द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति के बाद सभी विशिष्ट अतिथियों का बैच लगाकर व भगवा पटका भेंट करके उन्हें सम्मानित किया गया।सावन महोत्सव में सावन पर आधारित गीतों की प्रस्तुति ने वहां मौजूद महिलाओं को भाव-विभोर सा कर दिया और उन्हें अपने मायके की याद दिला दी।पूनम पांडे द्वारा ओ बदरी बाबुल के अंगना जइयो,प्रभा शर्मा-बरसो रे मेघा मेघा,वंशिका शर्मा-चूड़ी भी जिद पे आई है,सारिका शर्मा द्वारा सावन में मोरनी बनकर मैं तो छम छम नाचूँ, शालिनी गौड़ ने मोरनी बागां में बोले,मंजू शर्मा ने राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा,पूजा तिवारी ने बदरी बाबुल के अंगना जइयो जैसे बारिश की फुहारों पर आधारित गाने गाकर कार्यक्रम में मौजूद महिला दर्शकों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया।इसके अलावा अंशु त्रिवेदी,रेखा जोशी,अंजू वरुण तिवारी ने ब्रज,कुमाऊंनी और राजस्थानी गीतों पर अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई रोचक प्रश्नोत्तरी के अलावा मेंहदी व प्रथम तीज मनाने वाली नव विवाहिताओं को सम्मानित किया गया।तीज क्वीन ओमेक्स निवासी अनुपमा शर्मा को घोषित किया गया जबकि वयोवृद्ध सरोज शर्मा को तीज क्वीन फॉरेवर के लिये चुना गया।जबकि रेनू त्रिपाठी,इंदु पंत व आरती त्यागी को विवाहोपरांत प्रथम तीज के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया।महिला ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित प्रथम सावन महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रवासियों को प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन बीना तिवारी व शालिनी गौर ने किया।इस दौरान सीमा अरोरा,दीपा जोशी,मीना शर्मा,रश्मि शर्मा,ममता त्रिपाठी,प्रभा शर्मा,अनुपमा शर्मा,सृष्टि पांडे,पूजा शर्मा,ईशा बिष्ट,मोना बोदलाकोटि,प्रियंका शर्मा,नेहा अवस्थी,मिनी पाठक,हर्ष बाला शर्मा,दिशा भारद्वाज,ज्योत्स्ना शर्मा,सुभाष त्रिवेदी,सुनीता शर्मा,सरोज तिवारी,सुरेश शर्मा,आशुतोष शर्मा,ललित शर्मा,प्रभा शर्मा,छाया शर्मा,मीनू शर्मा,श्वेता शर्मा समेत सैकड़ों ब्राह्मण समाज की महिलायें व पुरुष उपस्थित थे।


**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.