



बाजपुर। भाजपा मंडल अध्यक्ष पूजा जिंदल के निवास स्थान पर महिला मोर्चा मंडल कार्यकारिणी केलाखेड़ा व बाजपुर की कार्यकारिणी का फूल मालाओं के साथ स्वागत महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उमा जोशी के द्वारा किया गया।जिला अध्यक्ष के द्वारा 26 व 27 मई को होने वाले भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रवास कार्यक्रम के तहत संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर मंडल की कार्यकारिणी को दिशा निर्देश दिए व विस्तार से चर्चा की।इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री चंद्रिका फोगाट के द्वारा किया गया तथा केलाखेड़ा व बाजपुर मंडल अध्यक्ष माया बिष्ट,पूजा जिंदल, बबली कौर संदीप कौर सविता शर्मा, अनु, हेमा, पूनम कुलविंदर व समस्त कार्यकारिणी की टीम उपस्थित रहीं।