रुद्रपुर-नैनीताल रोड पर लंबा जाम, भीषण गर्मी में परेशान हो रहे लोग

रुद्रपुर। चटकती धूप में रुद्रपुर-नैनीताल रोड पर लंबा जाम लगा हुआ है, जिससे आम लोगों व यात्रियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बता दें रुद्रपुर-नैनीताल हाईवे पर जाम की स्थिति करीब एक सप्ताह से बनी हुई है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जाम लगने का कारण सड़क निर्माण बताया जा रहा है। लेकिन जाम की वजह से अन्य प्रदेशों से आने वाले पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

रुद्रपुर-नैनीताल रोड पर लंबा जाम, भीषण गर्मी में परेशान हो रहे लोगज्ञातव्य हो यही मार्ग जिला न्यायालय, सरकारी अस्पताल, जिलाधिकारी कार्यालय व एसएसपी कार्यालय की ओर जाता है, लेकिन जब किसी अधिकारी को इस मार्ग से गुजरना होता है तो यह मार्ग साफ हो जाता है अन्यथा इस मार्ग की स्थिति दयनीय बनी रहती है। वहीं लोगों को भीषण गर्मी में घंटो तक जाम से जूझना पड़ता है, जिसका कोई हल होता नहीं दिख रहा है हालांकि पुलिस कुछ समय जाम खुलवाने में जुटी रहती है लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद भी स्थिति सुधरती नहीं दिखती।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement