किच्छा के नजीमाबाद सूर्यनगर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया गोद भराई अम्मा की रसोई कार्यक्रम का आयोजन

किच्छा से सटे ग्राम नजीमाबाद सूर्य नगर बखपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर अम्मा की रसोई पोषण मेला का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम के दौरान गोद भराई एवं पोषण रंगोली अम्मा की रसोई पोषण मेला कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

जिसमें क्षेत्र के बच्चों द्वारा पोषण एवं बेटी बचाओ पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटक प्रस्तुत किए गए एनएनएम द्वारा 10 बुजुर्ग महिलाओं को लोहे की कढ़ाई वितरित की गई

वही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा पोषण व्यंजन के तमाम तरीके के स्टाल भी लगाए गए इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बरा सहकारी समिति के अध्यक्ष गुलशन सिंधी एवं ग्राम प्रधान नजीमाबाद कमलेश आचार्य सूर्य नगर सहकारी दुग्ध समिति के अध्यक्ष विक्रम मेहरा एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती मोहिनी बिष्ट सहित क्षेत्रीय सुपरवाइजर श्रीमती शोभा जनोत्ती, एनएम की श्रीमती जया, मेघा, शांति देवी, एवं श्रीमती कमला सहित समस्त परियोजनाओं की सुपरवाइजर और समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों कार्यक्रम में उपस्थित रहीं,इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में श्रीमती शांति मेहता, गीता ,मीरा, माया ,हेमा, उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement