पुलिस ने बीते दिवस वार्ड नौ निवासी भाजपा नेता विमल राय के घर हुई चंदन के पेड़ की चोरी में शामिल दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

दिनेशपुर। पुलिस ने बीते दिवस वार्ड नौ निवासी भाजपा नेता विमल राय के घर हुई चंदन के पेड़ की चोरी में शामिल दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चुराई गई चंदन की लकड़ी का गिल्टा बरामद किया है। 12 नबंवर की रात को वार्ड नंबर नौ निवासी भाजपा नेता के तालाब किनारे लगे एक चंदन के पेड़ को चोर काटकर ले गए थे। पुलिस ने घटना का खुलासा कर चोरी में शामिल एक शातिर सूरजफार्म, थाना बिलासपुर, रामपुर यूपी निवासी कमल ढाली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चुराई गई लकड़ी के एक गिल्टे और औजार बरामद किया था। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर दूसरे आरोपी विजय को प्लांटेशन वार्ड-1 के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से भाजपा नेता के घर से चुराई गई चंदन की लकड़ी का दूसरा गिल्टा बरामद कर लिया। सोमवार को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement