



पढ़िए ….युवा नेता दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने ग्रह प्रवेश और होली मिलन के बहाने अपनी शक्ति का अहसास कराया

कार्यक्रम में बीजेपी के कई दिग्गज और स्थानीय लोग पहुंचे

विरोधियों के माथे पर शिकन

लालकुआं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक पद के दावेदार माने जाने वाले युवा नेता दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने अपने नवीन घर के ग्रह प्रवेश और होली मिलन समारोह के बहाने अपनी शक्ति का अहसास करा दिया है इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल के अलावा बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विधायक और कई राज्यमंत्री पहुंचे और दीपेंद्र को बधाई दी
बीजेपी के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के ग्राम किशनपुर सकुलिया मोटाहल्दू स्थित नवीनतम भवन में ग्रह पूजा एवं होली मिलन समारोह के मौके पर पहुंचे दिग्गज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त होली गायन कर कार्यक्रम में शमा बांध दिया
भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी के नवीनतम भवन के ग्रह पूजा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट समेत तमाम भाजपा नेताओं, विधायकों, दर्जा मंत्रियों एवं अधिकारियों ने होली गायन कार्यक्रम में शिरकत करते हुए न केवल नृत्य ही नहीं किया, वही होली गायन भी किया। प्रातः से देर शाम तक चले उक्त संगीतमय कार्यक्रम में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। इस दौरान क्षेत्रवासी अपनी जन समस्याएं लेकर भी वहां पहुंच रहे थे। दिन भर दीपेंद्र कोश्यारी के यहां नेताओं एवं अधिकारियों का मेला सा लग रहा

रंगों के इस त्यौहार के बीच गृह पूजा ने राजनीतिक रंग भी चढ़ा दिया है, उक्त ग्रह पूजा बहाने दीपेंद्र कोश्यारी ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से विधायक के दावेदार के रूप में क्षेत्र के आम लोगों के बीच जबरदस्त उपस्थिति दर्ज करा दी है उक्त कार्यक्रम में भगत सिंह कोश्यारी, क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, महामंत्री रंजन बर्गली, विधायक सरिता आर्या, राम सिंह कैड़ा, सुरेश गढ़िया, दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा, शंकर कोरंगा, अनिल डब्बू, दिनेश आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी, निदेशक खनन राजपाल लेघा, वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद सिंह दर्मवाल, भाजपा के प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा और नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा समेत सैकड़ो की संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे कार्यक्रम में उत्साह को देखते हुए विरोधियों के माथे पर शिकन आना तय माना जा रहा है

