रुद्रपुर के नंद विहार कॉलोनी मे भाजपा सदस्यता अभियान में पहुचे रेखा वर्मा, अजय भट्ट व प्रदेश मंत्री विकास शर्मा रहे मौजूद

खबरे शेयर करे -

रुद्रपुर के नंद विहार कॉलोनी मे भाजपा सदस्यता अभियान में पहुचे रेखा वर्मा, अजय भट्ट व प्रदेश मंत्री विकास शर्मा रहे मौजूद

रुद्रपुर।भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान दक्षिणी मंडल के नेतृत्व में आज बूथ संख्या 148 नंद विहार कॉलोनी में रखा गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंची राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की सह प्रभारी और इस अभियान की सदस्य रेखा वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को बनाने में बहुत सारे लोगों ने अपना जीवन लगा दिया एक समय ऐसा था एक समय भाजपा के दो सांसद हुआ करते थे और आज तीसरी बार देश के अंदर भाजपा की सरकार बनी है उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने धारा 370 हटाने का काम किया राम मंदिर बनाने का काम किया और भी बहुत सारे ऐतिहासिक निर्णय जनहित में लिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा के सांसद अजय भट्ट जी ने कहा कि मेरे जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को पार्टी के विभिन्न दायित्व दिए और दूसरी बार लोकसभा का टिकट दिया भारतीय जनता पार्टी सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में भाजपा के सदस्य बनाने का आह्वान किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के संयोजक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जो भी लक्ष्य है उत्तराखंड को दिया गया है उसे लक्ष्य को कार्यकर्ताओं के दम पर अवश्य पूर्ण किया जाएगा उन्होंने देश को सशक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाने का आह्वान किया कार्यक्रम का संचालन स्वाति तिवारी एवं सुनील ठुकराल में संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह कोहली ने की कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कमल जिंदल जिला महामंत्री अमित नारंग न्यू वर्तमान मेयर रामपाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना के के दास दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता शालिनी बोर में सकलानी गीता भारद्वाज मीना शर्मा अर्चना राय चंद्रकला राय सारिका मुंजाल पुष्पा ग्रोवर रजनी रावत रश्मि रस्तोगी देव मेनन हरजीत राठी अनुज पाठक अनुज शर्मा विजय तोमर संदीप वाल्मीकि अक्षय अरोड़ा तरुण गुप्ता राजेश जगा प्रमोद शर्मा निमित्त शर्मा सीमा गुप्ता गोविंद शर्मा नरेश राठौर दिलीप अधिकारी मुकेश वशिष्ठ नितिन कौशिक संदीप मिश्रा इंद्रेश मिश्रा राजन राठौड़ विवेक दीप सिंह जितेंद्र संधू जितेंद्र चौहान बिट्टू चौहान अमन वर्क बिट्टू शर्मा नत्थू लाल गुप्ता राकेश सिंह राजेश शर्मा आदि लोग उपस्थित थे


खबरे शेयर करे -