तो भाजपा के सामने खतरा बन सकते हैं संघ छोड़ चुके श्रीपाल राणा !

नानकमत्ता। भाजपा द्वारा 69 विधानसभा नानकमत्ता से वर्तमान विधायक प्रेम सिंह राणा को टिकट मिलने के बाद पार्टी में बगावती सुर तेज हो गए हैं। टिकट न मिलने से नाराज दावेदारों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। जिससे इस बार भाजपा की यह सीट मुश्किलों में पढ़ती हुई नजर आ रही है। दावेदारों के साथ अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता व संघ से जुड़े कई संभ्रांत नागरिक भी निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ जुड़ने का मन बना चुके हैं। दो बार से भाजपा से टिकट लेने का प्रयास कर रहे मुकेश राणा भी बगावती सुर अपना चुके हैं। वही संघ के सह प्रांत कार्यवाह का पद छोड़ भाजपा में आए श्रीपाल सिंह राणा भी निर्दलीय रूप से चुनावी मैदान में ताल ठोक सकते हैं। जिससे भाजपा की इस सीट पर भाजपा को झटका मिल सकता है। गौरतलब है कि 69 विधानसभा नानकमत्ता से संगठन के पास 3 नाम पैनल में पहुंचे थे, जिसमें डॉ प्रेम सिंह राणा, श्रीपाल सिंह राणा व मुकेश राणा के नाम शामिल थे। 2 दिन पहले भाजपा की जारी हुई 59 सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद नानकमत्ता के भाजपाइयों में जहां एक तरफ डॉ प्रेम सिंह राणा के समर्थकों ने पार्टी कार्यालय के सामने पटाखे फोड़ मिष्ठान वितरण किया वही आलाकमान के फैसले से नाराज भाजपा के दो अन्य दावेदारों व उनके समर्थकों में असंतोष की लहर दौड़ गई श्रीपाल सिंह राणा जोकि पूर्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह थे ने वहां से संघ को छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की व अपने समर्थकों के साथ पूरे जोर-शोर के साथ चुनाव प्रचार शुरू कर दिया इस आस में की भाजपा में सिर्फ संघ की बात मानी जाती है संघ के वरिष्ठ लोगों ने भी उनकी हौसला अफजाई की वाह टिकट दिलवाने का भरोसा दिया लेकिन भाजपा की जारी की गई सूची में उनका नाम ना होने से उनके समर्थकों में असंतोष ले लिया समर्थकों के दबाव में श्रीपाल सिंह राणा ने निर्दलीय रूप से पार्टी से बगावत कर चुनावी समर में उतरने का मन बना लिया है वही दो बार से भाजपा से टिकट लेने का प्रयास कर रहे मुकेश राणा ने पूर्व में ही साफ कर दिया था की अगर उनको संगठन द्वारा टिकट नहीं दिया गया तो वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरेंगे दो दावेदारों के बागी होने के बाद संगठन में हलचल मच गई है जहां पार्टी को बागियों के कारण इस सीट पर नुकसान हो सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement