-->

एसएसपी ने पंतनगर कोतवाली का किया औचक निरीक्षण 

खबरे शेयर करे -

एसएसपी ने पंतनगर कोतवाली का किया औचक निरीक्षण

 

आम लोगों को न्याय दिलाने मेंं वैज्ञानिक और तकनीकी पहलू को अपनाने के निर्देश दिये

 

रुद्रपुर एसएसपी अजय गणपति ने कोतवाली पंतनगर का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश के साथ ही आम लोगों की समस्याओं को संयमित भाषा में सुनने के साथ ही जल्द निस्तारण करने को कहा

 

इस दौरान एसएसपी ने विवेचकों OR लिया बीट बुक तथा अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का गहन निरीक्षण करते हुए उन्हें अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए गए

 

इस दौरान उन्होंने OR लेकर लंबित विवेचनाओं की विस्तार से समीक्षा की उन्होंने प्रत्येक विवेचक से उनके द्वारा विवेचित मामलों की प्रगति, लंबित प्रकरणों के कारणों तथा अब तक की गई कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की एसएसपी ने निर्देशित किया कि सभी विवेचक विवेचनाओं को विधिक प्रावधानों के अनुरूप, निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से संपादित करें। साथ ही गंभीर अपराधों से संबंधित मामलों में साक्ष्यों का वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर संकलन सुनिश्चित करे और लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने को भी कहा


खबरे शेयर करे -