सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका कर उत्पात मचाने वालों पर चला एसएसपी मणिकांत मिश्रा का डंडा

सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका कर उत्पात मचाने वालों पर चला एसएसपी मणिकांत मिश्रा का डंडा

सड़क किनारे, वाहनों में सार्वजनिक स्थानों पर, शराब ठेकों के बाहर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध ऊधम सिंह नगर पुलिस ने की कार्यवाही।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 241 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर जुर्माना वसूला, दी सख्त हिदायत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा  द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु दिए निदेशों के क्रम में आज  रात्रि में ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर चेकिंग आभियान चलाया गया। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों व शराब पीकर उपद्रव करने वालों के विरूद्ध सम्पूर्ण जनपद में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 241 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई। शराबियों के विरुद्ध ऊधम सिंह नगर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement