किच्छा से कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

खबरे शेयर करे -

किच्छा। किच्छा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ के चुनाव कार्यालय का श्री गणेश विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुआ।
शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ के चुनाव कार्यालय गुरुदयाल कॉन्प्लेक्स परिसर में कांग्रेस के विधानसभा पर्यवेक्षक विजय चौधरी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर तमाम विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस समर्थकों, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर्यवेक्षक विजय चौधरी ने कहा कि प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है। प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से भाजपा की जन विरोधी नीतियों से तथा बढ़ती मंहगाई से परेशान है। वहीं युवा बेरोजगारी के चलते पलायन करने को मजबूर है, ऐसी जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रदेश की जनता ने संकल्प ले लिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए किच्छा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ को विजय श्री दिलाया जाना बेहद जरूरी है। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने कहा कि उन्होंने बीते उन्नीस साल से लगातार क्षेत्र की सेवा की है वह इस क्षेत्र की सभी समस्याओं से भली-भांति अवगत हैं वही पले बड़े हैं तथा शिक्षा पाई है उन्हें अब तक के सभी चुनाव में हमेशा किच्छा विधानसभा क्षेत्र की जनता का समर्थन और प्यार मिलता रहा है। उन्हें पूर्ण विश्वास है क्षेत्र की जनता उनके पक्ष में मतदान कर विकास का रास्ता साफ करेंगी। तिलक राज ने कहा कि मेरे अंदर सिर्फ एक कमी है कि मैंने अपने जीवन में कभी भी जाती धर्म समुदाय की राजनीति नहीं की है। तिलक राज बेहड़ ने कहा कि सबका विकास क्षेत्र का विकास चाहते हैं इन्हीं मुद्दों को लेकर सबके बीच आये है। इस मौके पर कांग्रेस किन्नू शुक्ला, नगर अध्यक्ष कांग्रेस अरुण तनेजा, राजकमार बजाज व्यापार मण्डल अध्यक्ष, पालिकायक्ष दर्शन कोली, कांग्रेस प्रदेश सचिव भूपेंद्र चौधरी बबलू, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, मेजर सिंह, दलजीत सिंह खुराना, विनोद पंत, अब्दुल रसीद जाक्कू, बाबू सिंह, दिलीप सिंह बिष्ट, ओम प्रकाश दुआ, नितिन फुटेला, ताहिर, अक्षय बावा, केवल हुड़िया, केवल बत्रा, अफजाल शेरी, नितिन शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।


खबरे शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *