विधायक बेहड़ के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वालों का लगा तांता, कार्यकर्ताओं ने पहनाया चांदी का मुकुट

खबरे शेयर करे -

रुद्रपुर। किच्छा विधायक व पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ का जन्मदिन उनके समर्थकों ने धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर विधायक बेहड़ को शुभकामनाएं दी। साथ ही चांदी का मुकुट भी पहनाया। श्री बेहड़ ने शुभचिन्तकों के साथ केक काटा।
बता दें विधायक बेहड़ के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह था। सुबह से ही लोग उनके आवास पर एकत्र होने लगे। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से विधायक तिलक राज बेहड़ का स्वागत किया। काफी संख्या में लोग उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। ढोल नगाड़ों के साथ बेहड़ ने जन्मदिन के अवसर पर केक काटा। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने तलवार भेंट की। वहीं कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने पगड़ी पहनाकर चांदी का ताज सिर पर सजाया।
बेहड़ को शुभकामनाएं देने वालों में कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा, मोनू निषाद, डाक्टर सोनू खान, महेश बब्बर, रोहिताश बत्रा, विजय बिरमानी, अमित अरोरा, शिशुपाल सिंह, विजय यादव, सचिन मुंजाल, संजय जुनेजा, सुशील गावा के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। वहीं कुछ देर बाद विधायक बेहड़ अपने आवास से किच्छा कार्यालय को रवाना हो गए।


खबरे शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *