



UMANG 19.0 – वार्षिक उत्सव एवं फ्रेशर पार्टी

Apex Group of Institutions, Bilaspur (जनपद Rampur) में दिनांक 28 फरवरी 2026 को वार्षिक उत्सव एवं फ्रेशर पार्टी “UMANG 19.0° का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध पंजाबी गायिका Sunanda Sharma का लाइव कॉन्सर्ट रहा, जो शाम 6:00 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित हुआ। उनकी प्रस्तुति ने पूरे परिसर को ऊर्जा और संगीत से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उद्योग जगत के प्रतिनिधि, एचआर प्रोफेशनल्स, स्पॉन्सर्स, एलुमनाई, फैकल्टी सदस्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे और सभी ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
लाइव कॉन्सर्ट से पूर्व विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें शामिल थे- पंजाबी भांगड़ा, फैशन शो पहाड़ी गीत महाभारत पर आधारित नाट्य प्रस्तुति कार्यक्रम का सीधा प्रसारण YouTube एवं Facebook Live पर किया गया, जिससे दूर-दराज के लोग भी इस आयोजन का हिस्सा बन सके। इस अवसर पर शैक्षणिक टॉपर्स एवं विशिष्ट एलुमनाई को सम्मानित कर पुरस्कार वितरित किए गए।
“UMANG 19.0” सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और इस आयोजन ने विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों, शिक्षकों तथा उद्योग जगत के बीच संबंधों को और अधिक सुदृढ़ किया। कार्यकम में माननीय श्री बलदेव सिंह औलख जी कृषि राज्य मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में हमारे संस्थान में उपस्थित रहे.
समारोह में उपस्थिति डा० प्रदीप अदलखा जी ने शिक्षकों के शिक्षा महत्व पर प्रकाश डाला। और उन्होंने बताया कि विधालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार और व्यक्तित्य निर्माण की पाठशाला है। एक सच्चा शिक्षक अपने विधार्थियों को केवल किताबों का ज्ञान नहीं देता, बल्कि उन्हें जीवन जीने की कला और आत्मविश्वास भी सिखाता है।
संस्थान समारोह में उपस्थिति श्री चेतन मसीन जी ने यह बताया कि एक सशक्त संस्थान केवल डिग्री नहीं देता, बल्कि आत्मविश्वास देता है, सपनों को दिशा देता है और युवाओ को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है। और अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच को एक सफलता कि ऊंचाइयों तक पहुंचाता है।
“एव कार्यक्रम में शामिल होकर शिव अरोरा (विधायक रूद्रपुर), विकास शर्मा मेयर रूद्रपुर, रामपाल सिंह, डा० विपुल तयागी, रितू मसीन, डा० सोनिया अदलखा, श्री अशोक अदलखा, अजय वीर सिंह, आर० पी० सिंह, श्री महेश कपूर, श्री दिनेश कपूर, राकेश कपूर, यश भसीन, डा० मनदीप सिंह, डा० धीरज गुणवन्त, गुरुप्रीत सिंह, गौरव कालरा, गौरव सक्सेना, डा० मनोज भारद्वाज ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामनांए की।….

