प्रतिबंधित मांस मिलने से सिडकुल में सड़क पर हंगामा, गौ रक्षा दल व अन्य लोगों ने सड़क पर दिया धरना; पुलिस से मिला आश्वासन

रुद्रपुर। शहर स्थित सिडकुल में सड़क किनारे प्रतिबंधित मांस मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके विरोध में गौ रक्षा दल, हिंदूवादी संगठनों समेत कई लोगों ने सड़क पर धरना दे दिया, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई हालांकि सड़क के एक ओर यातायात चलता रहा। पुलिस के आश्वासन के बाद धरने पर बैठे लोग शांत हुए और सड़क से उठ गए।

प्रतिबंधित मांस मिलने से सिडकुल में सड़क पर हंगामा, गौ रक्षा दल व अन्य लोगों ने सड़क पर दिया धरना; पुलिस से मिला आश्वासनबता दें सिडकुल के सेक्टर दो के पास पुलिस के नीचे प्रतिबंधित मांस पड़े होने की सूचना गौ रक्षा दल को मिली। जिसके बाद गौ रक्षा दल व हिंदू संगठन मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर अन्य राजनीतिक लोग भी वहां पहुंच गए। जिन्होंने सड़क पर बैठकर धरना शुरु कर दिया व अपराधियों की गिरफ्तारी कर उनपर एनएसए लगाने की बात करने लगे। मामला बढ़ता देख पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने प्रतिबंधित मांस को कुछ लोगों की मदद से वहां से हटाया लेकिन लोगों का धरना चलता रहा। एसपी क्राइम ने धरना देने वालों से अपील भी की और मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही का आश्वासन भी दिया। जिसके बाद कोतवाल विक्रम राठौर ने लोगों को समझाया और मुकदमा दर्ज कर गैंगस्टर की कार्यवाही के साथ एनएसए लगाये जाने की संस्तुति की बात कही। जिससे गुस्साये धरनारत लोगों ने धरना समाप्त किया।
इस दौरान गौ रक्षा दल से विराट आर्य व उनकी टीम, हिंदूवादी नेता विपिन शर्मा बिट्टू, संजय ठुकराल, प्रीत ग्रोवर, राधेश शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement