



वसुंधरादीप की खबर सही साबित हुई ठुकराल और पाल हुए कांग्रेस के
दिल्ली में बड़े नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए ठुकराल और पाल
दिल्ली सच का साथी आपके वसुंधरा दीप की खबर सही साबित हुई है पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और नारायण पाल अब कांग्रेस के हो गए है उन्होंने उत्तराखंड के बड़े नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है काफी समय से रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में जाने के कयास लगाए जा रहे थे जिस पर आज विराम लग गया है पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल , घनसाली के पूर्व विधायक भीमलाल आर्य , रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल, भीमताल सेलाखन सिंह नेगी,अनुज गुप्ता ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है की बीजेपी के कई बड़े नेता उनके संपर्क में है इन नेताओं के आने से कांग्रेस मजबूत होगी और 2027 का चुनाव उत्तराखंड में कांग्रेस जीतेगी और सरकार बनाएगी

