बेरीपड़ाव में प्रस्तावित पूर्व सीएम हरीश रावत की जनसभा व सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए हुई बैठक

लालकुआं। आगामी छह जनवरी को बेरीपड़ाव में आयोजित उत्तराखंड कांग्रेस के चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की जनसभा एवं सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए लालकुआं एवं बिंदुखत्ता क्षेत्र से हजारों लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके लिए दर्जनों बसों का भी इंतजाम किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम को वृहद रूप देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के लिए विभिन्न कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। समझा जा रहा है कि जो पार्टी के पदाधिकारी आगामी विधानसभा चुनाव में दावेदारी कर रहे हैं। वह इस कार्यक्रम में अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित उक्त कार्यक्रम का संचालन महामंत्री गुरदयाल सिंह मेहरा ने किया। जिसमें प्रमुख रुप से पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, राजेंद्र सिंह खनवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, रवीशंकर तिवारी, जीवन कबडवाल, बिंदुखत्ता ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कॉलोनी, महामंत्री केदार दानू, नवनियुक्त प्रदेश सचिव गिरधर बम, राधा दानू, गोपाल जोशी, पुष्कर दानू, मोहन कुड़ाई, हरीश बिसोती, फिरोज खान हेमंत पांडे, दीपक बत्रा, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement