Homeउत्तराखंडभाजपा स्टार प्रचारक मनोज तिवारी ने गाया भरी सभा मे "रिंकिया के...

भाजपा स्टार प्रचारक मनोज तिवारी ने गाया भरी सभा मे “रिंकिया के पापा गाना”कार्यक्रम में जमकर उड़ाई कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां

Spread the love

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में आए भोजपुरी गायक एवं भाजपा के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी की सभा में कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया इतना ही नहीं बिना मास्क के सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हो गए। ऐसे में अनुशासित पार्टी एवं अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा में सरकार के नियमों की खुले तौर पर धज्जियां उड़ाई गई। वहीं भोजपुरी गायक एवं दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने अपने गीतों से क्षेत्र में समा बांध दिया। इस दौरान उन्होंने हिंदी एवं भोजपुरी गीत सुना कर खूब वाहवाही लूटी। लालकुआं सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट के प्रचार में पहुंचे मनोज तिवारी ने “रिंकिया के पापा” गीत सुना कर उपस्थित क्षेत्रवासियों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा भी उन्होंने कई भोजपुरी गीत सुनाए। तथा भोजपुरी गायन में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की भी खूब तारीफ की। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट के लिए वोट मांगे। इस दौरान डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि हरीश रावत सब जगह से हार कर अब लालकुआं में हारने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। जिन्हें इस बार भी हार का सामना ही करना पड़ेगा। साथ ही संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट ने यह भी कहा कि विधायक नवीन दुम्का के अधूरे कार्य भी पूरे किए जाएंगे। कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का, किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, चंदन बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, दीपक जोशी, सोनू पांडे, धन सिंह बिष्ट, राजकुमार सेतिया, रामसिंह पपोला, इंदर सिंह बिष्ट सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!