बसपा विधानसभा संयोजक हसीन खान के आवास पर बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई आयोजित

 

काशीपुर। बसपा की बैठक विधानसभा संयोजक हसीन खान के आवास पर हुई जिसमें बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन 15 जनवरी को अम्बेडकर पार्क रूद्रपुर में जन कल्याण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराखण्ड प्रभारी गया चन्द्र दिनकर होंगे। कार्यक्रम में गरीबों को गरम वस्त्र व मरीजों को फल वितरित किये जायेंगे। कार्यक्रम में सभी बसपाई मौजूद रहेंगे। बैठक में राजेश गौतम, लेखराज गौतम, अख्तर अली माहीगीर, सत्पाल सिंह वल, विनोद गौतम, अशरफ सिद्दीकी, शमशुद्दीन, खूब सिंह, कृष्ण कुमार गौतम, डा. एमए राहुल, इन्द्रपाल व दलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement