कबूतरबाजी में मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को दो साल की सजा, जानें क्या है मामला

नई दिल्ली। मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को पंजाब पुलिस ने मानव तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है। सेशन कोर्ट में सिंगर ने सजा को लेकर चुनौती डाली थी लेकिन एडिशनल सेशन जज एचएस ग्रेवाल ने सिंगर की याचिका को खारिज कर दिया और उनकी दो साल की कैद की सजा को बरकरार रखा।
मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेंहदी को पंजाब पुलिस ने मानव तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है। पंजाब की पटियाला सेशन कोर्ट ने मानव तस्करी यानी कबूतरबाजी के मामले में उनकी कैद की सजा को बरकरार रखा है। सिंगर पर आरोप है कि उन्होंने गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजा। इससे पहले पटियाला की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सिंगर को 2 साल की कैद और 2 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। अब उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दिलेर को पटियाला सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। यहां क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू रोड रेज मामले में पहले से जेल में हैं।

Singer Daler Mehndi gets jail in 2003 human trafficking case

दलेर मेहंदी की याचिका खारिज, कैद की सजा बरकरार
दलेर मेंहदी ने सजा के फैसले को लेकर पटियाला सेशन कोर्ट में याचिका डाली थी। इस मामले पर सुनवाई कर रहे एडिशनल सेशन जज एचएस ग्रेवाल ने सिंगर की याचिका को खारिज कर दिया और उनकी मुसीबत कम न हो सकी। इस फैसले के बाद सिंगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दलेर मेंहदी को मिल गई थी जमानत
दलेर मेंहदी ने सजा को लेकर सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी। लेकिन यहां सिंगर को बड़ा झटका लगा और उनकी कैद की सजा को अदालत ने बरकरार रखा है। इससे पहले सजा 3 साल से कम होने की वजह से सिंगर बेल मिल गई थी। कबूतरबाजी मामले में दलेर मेंहदी के बड़े भाई शमशेर सिंह भी आरोपी हैं।

क्या है दलेर मेंहदी मानव तस्करी केस?
बॉलीवुड और पंजाब के मशहूर सिंगर दलेर मेंहदी के खिलाफ ये केस 15 साल पुराना है। पहली बार साल 2003 में उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। बताया जाता है कि उनपर 30 से अधिक मामले मानव तस्करी से जुड़े हैं। 15 साल की सुनवाई के बाद साल 2018 में पटियाला मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें 2 साल की कैद और जुर्माने की सजा सुनाई थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement