सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

दिनेशपुर । माँ की तहरीर पर पुलिस ने 7 सात साल की मासूम से दुष्कर्म करने के आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम कर आरोपित को न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया ।
बताते चलें नगर के निकटवर्ती गांव निवासी एक महिला ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर कहा उसकी पति का मित्र उनकी सात साल की बेटी को टॉफी का लालच देकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया । खून से लथपथ मासूम जब घर पहुंची तो परिजन स्तब्ध रह गए । परिजन और ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश फैल गया । बाद में पंचायत में पहुंचे आरोपित की लोगों ने धुनाई कर दी । और पुलिस के सुपुर्द कर दिया । उधर पुलिस ने मां की तहरीर पर चंडीपुर गांव निवासी श्यामल मंडल पुत्र हजारी मंडल के खिलाफ दुष्कर्म , पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओ में मुकदमा कायम कर दिया । इस दौरान आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया । जहां से उसे जेल भेज दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement