अलग-अलग मामलों में पुलिस ने वारंटी ओं को किया गिरफ्तार

काशीपुर। तीन अलग अलग मामलों में अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। मौहल्ला काजीबाग निवासी इमरान पुत्र दुल्हा मिस्त्री को धारा 138 एनआई एक्ट, मौहल्ला काजीबाग के ही सलीम पुत्र रहीस को धारा 13 जी एक्ट तथा मौहल्ला रजवाड़ा निवासी मनोज कुमार पुत्र शम्भूनाथ को धारा 60 के मामले में अदालत में पेश न होने पर जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement