पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर बीर सिंह के पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक मनोहर, प्रभारी चौकी मंडी द्वारा हमराही आरक्षी देवेंद्र बिष्ट, नीरज बिष्ट व एडीटीएफ के आरक्षी दीपक कठैत व जरनैल सिंह के साथ सब्जी मंडी के पास संदिग्ध व्यक्ति/संदिग्ध वाहन व अवैध मादक पदार्थ की चेकिंग के दौरान एक युवक जो अपाचे बाइक संख्या-यूके18जे-7524 पर था को रोककर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 07.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान अंकित कुमार पुत्र प्रमोद कुमार, निवासी, ग्राम सरवरखेड़ा, थाना कुंडा के रूप में हुई। उसके खिलाफ धारा 6/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement