



- जम्मू से चैंपियन बनकर लौटी उत्तराखंड वोविनाम टीम का रुद्रपुर में भव्य स्वागत ।
“ 71 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनना एक ऐतिहासिक और गौरवशाली उपलब्धि
भारत भूषण चुघ, भाजपा नेता”
रुद्रपुर 15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप-2026, जम्मू में 28 स्वर्ण, 20 रजत, 23 कांस्य सहित कुल 71 पदकों और 223 अंकों के साथ ओवरऑल टीम चैंपियन बनकर लौटी उत्तराखंड वोविनाम टीम का आज रुद्रपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया
टीम के आगमन पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने मिठाई खिलाकर, फूल-मालाओं से स्वागत कर अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भारत भूषण चुघ ने कहा की
उत्तराखंड के इन युवा खिलाड़ियों ने पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है। 71 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनना एक ऐतिहासिक और गौरवशाली उपलब्धि है। इन खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और ऋषि पाल भारती का मार्गदर्शन सहित सभी कोचों का समर्पण काबिले-तारीफ है उन्होंने पूरी टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की
वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष ऋषिपाल भारती ने बताया कि जम्मू में इंडोर स्टेडियम, भगवती नगर में 3 से 6 सितम्बर 2026 तक वोविनाम एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित चार दिवसीय 15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में 25 राज्यों के लगभग 1000 खिलाड़ियों के बीच उत्तराखंड के 93 खिलाड़ियों के दल ने यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उपाध्यक्ष एवं तकनीकी निदेशक देवेंद्र सिंह रावत ने कहा की यह जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और सरकार के सहयोग का परिणाम है
इस मौके पर कर्लिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के डायरेक्टर मुकेश यादव, रफ़्तार सिंह , विनोद लखेरा, मुकेश पाल, गंगा मेहरा, विश्वकेतु वैद्य, नरेंद्र सिंह, विक्रम कुमार, रूनू शर्मा, क्षितिज सिंह, गुलशन कुमार, शिवम, मिंकु, हिमा भट्ट, यतेंद्र कुमार, विक्रम सिंह, रिया बृजवासी, नेहा, सहित अनेक अभिभावकों एवं गणमान्य लोगों लोग मौजूद रहे

