PWD अधिकारी से मारपीट के मामले में राजेश कुमार समेत अन्य पर मुकदमा

खबरे शेयर करे -

अभियंता से मारपीट के मामले में राजेश कुमार समेत अन्य पर मुकदमा

 

बाजपुर। लेवड़ा नदी पुल के पास लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने राजेश कुमार समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अपर सहायक अभियंता राजीव कुमार की तहरीर के आधार पर कोतवाली बाजपुर में एफआईआर संख्या 328/2026 के तहत धारा 121(1)/132 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार, छह सितंबर को राजीव कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि लेवड़ा नदी पुल के पास राजेश कुमार और उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।

 

पुलिस घटनास्थल और उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन एवं परीक्षण कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 


खबरे शेयर करे -