‘ब्रह्मास्त्र’ का ‘केसरिया’ गाना देख भड़क गए थे करण जौहर, अयान मुखर्जी से करवाया था री-शूट

फिल्म ब्रह्मास्त्र रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक साथ पहली फिल्म है। दोनों की जोड़ी लोग बड़े पर्दे पर भी काफी पसंद कर रहे हैं।

चुनने की बात आती है तो डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी आमने-सामने आ जाते हैं। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब केसरिया गाने को लेकर फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी और करण जौहर की सोच नहीं मिली। हाल ही में करण जौहर और अयान मुखर्जी ने गाने को लेकर दोनों की असहमति का किस्सा सुनाया।

FICCI में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म के कुछ पहलुओं को लेकर दोनों की राय अलग रही। इसपर करण और अयान दोनों ने ही हां करते हुए बताया कि फिल्म के कुछ पार्ट में ऐसा हुआ जब करण को चीजे पसंद नहीं आई, उसमें केसरिया गाने की पिक्चराइजेशन एक है। अयान ने कहा कि कुछ चीजें थीं जो करण को पसंद नहीं थीं। फिल्म में एक बड़ा काली पूजा सीक्वेंस था। जब करण ने सीक्वेंस देखा तो वो काफी हार्श थे। उन्होंने वास्तव में उस सीक्वेंस को बकवास बताया।

इसपर करण ने कहा,”केसरिया को रणबीर के साथ शूट किया गया था जिसमें वो दिल खोल कर डांस कर रहे थे। जब हमने गाना देखा,तो मैंने कहा,’क्या बकवास चल रही है? मैंने कहा अयान तुम्हें क्या हो गया? ये लोग नांच क्यों रहे हैं। केसरिया को अलग तरीके से शूट किया गया था। गाने की धुन ऐसी ही थी, लेकिन गाने को अलग तरीके से फिलमाया गया।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement