जसपुर में बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर बरसे नईम प्रधान, बोले- जनता बदलाव के मूड में

जसपुर में बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर बरसे नईम प्रधान, बोले- जनता बदलाव के मूड में

कुंडा में आजाद समाज पार्टी की नुक्कड़ सभा में अस्पताल, उच्च शिक्षा, स्टेडियम और बस अड्डे का मुद्दा उठाया

 

जसपुर। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुंडा में आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं संभावित प्रत्याशी नईम प्रधान के नेतृत्व में नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। इसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। नईम प्रधान ने क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को लेकर मौजूदा जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठाए और दावा किया कि जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि जसपुर के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को दूसरे अस्पतालों में जाना पड़ता है। वहीं, उच्च शिक्षा के लिए डिग्री कॉलेज और पॉलिटेक्निक संस्थानों की कमी के साथ युवाओं के लिए स्टेडियम और बेहतर परिवहन सुविधाओं का भी अभाव है। उन्होंने बस अड्डे की स्थापना और ग्राम भोगपुर डाम के ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। नईम प्रधान ने कहा कि यदि जनता उन्हें विधानसभा में प्रतिनिधित्व का अवसर देती है, तो वह एक साल के भीतर जनसमस्याओं को दूर कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने दावा किया कि यदि एक साल में समस्याएं दूर नहीं हुईं, तो वह अपने पद से इस्तीफा देकर घर बैठ जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से आगामी विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी का समर्थन करने की अपील की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement