रोडवेज बस अड्डे पर 14 किलो गांजे के साथ 62 वर्षीय नशा तस्कर गिरफ्तार

खबरे शेयर करे -

रोडवेज बस अड्डे पर 14 किलो गांजे के साथ 62 वर्षीय नशा तस्कर गिरफ्तार

 

रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे से एक 62 वर्षीय व्यक्ति को करीब 14 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान रोडवेज बस अड्डे पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद दो बैगों से 14 बंडलों में करीब 14 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और 5 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोगेन्द्र कुमार पुत्र रामसेवक यादव, निवासी जयपुर, थाना मेहंदिया, जिला अरवल, बिहार, उम्र करीब 62 वर्ष के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक दीपक बहुगुणा और कांस्टेबल प्रवीन रावत शामिल रहे।


खबरे शेयर करे -