किच्छा-सिरौलीकला चुनाव के लिए 348 कर्मचारियों की ड्यूटी तय, 15 और 16 सितंबर को ट्रेनिंग

खबरे शेयर करे -

किच्छा-सिरौलीकला चुनाव के लिए 348 कर्मचारियों की ड्यूटी तय, 15 और 16 सितंबर को ट्रेनिंग

 

रुद्रपुर: किच्छा और सिरौलीकला नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को मतदान और मतगणना में लगने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी रेंडमाइजेशन के जरिए तय की गई।

 

किच्छा में 56 और सिरौलीकला में 13 बूथों पर मतदान होगा। दोनों जगहों के लिए 87 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं, जिनमें 348 कर्मचारी ड्यूटी करेंगे। वहीं मतगणना के लिए किच्छा में 20 और सिरौलीकला में 4 टेबल लगाई जाएंगी। मतगणना के लिए 120 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

 

मतदान कर्मचारियों की ट्रेनिंग 15 सितंबर और मतगणना कर्मचारियों की ट्रेनिंग 16 सितंबर को पंतनगर विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में होगी।


खबरे शेयर करे -