श्री सनातन धर्म पांच मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की उपलक्ष में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन

खबरे शेयर करे -

श्री सनातन धर्म पांच मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की उपलक्ष में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन

 

 

रुद्रपुर – श्री सनातन धर्म पांच मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की उपलक्ष में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। बीते दिवस कथा का समापन किया गया। जिसमें समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया और श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया। सहारनपुर से पधारे राष्ट्रीय कथा वाचक मनोज जी महाराज ने श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के प्रसंग सुनाए जिसे श्रद्धालु भावविभोर हो गए। मुख्य अतिथि चुघ ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य को सद्मार्ग पर चलने का रास्ता मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से आपस में प्रेम और सौहार्द बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी धर्म और आध्यात्म से जुड़े ताकि वह समाज व राष्ट्र के हित में काम करें। इससे पूर्व श्री चुघ के वहां पहुंचने पर श्री सनातन धर्म पांच मंदिर के पदाधिकारियों ने पटका पहनकर उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूज्य स्वामी नारायण चैतन्य महाराज जी,महंत मनीष सलूजा जी महेश बब्बर, अमित अरोड़ा, नरेश शर्मा,राकेश सुखीजा,राजेश मिड्डा , विजय जगा, राजन राठौड़ समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद थे।


खबरे शेयर करे -