अशोक लीलैंड की पार्किंग हटाने और आवारा पशुओं पर कार्रवाई की मांग 

अशोक लीलैंड की पार्किंग हटाने और आवारा पशुओं पर कार्रवाई की मांग

 

 

दिनेशपुर । गदरपुर-मटकोटा मार्ग पर खेतों में खड़े किए जा रहे अशोक लीलैंड के चेसिस की पार्किंग अन्यत्र स्थानांतरित करने तथा सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं के कारण लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन रुद्रपुर अपर जिलाधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि मार्ग किनारे एवं खेतों के आसपास भारी वाहनों के चेसिस खड़े रहने से चार पहिया और दोपहिया वाहनों के यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है। कई स्थानों पर वाहनों के कारण सड़क संकरी हो जाती है, जिससे जाम की स्थिति बनने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। बरसात के दौरान चेसिस से निकलने वाली कीचड़ सड़क पर फैलने से दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने की आशंका बनी रहती है। वहीं सड़कों पर आवारा पशुओं के विचरण से भी आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। युवा कांग्रेस ने प्रशासन से चेसिस पार्किंग को आबादी एवं खेतों से दूर स्थानांतरित करने तथा आवारा पशुओं को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement