अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की मौत

काशीपुर। बाइक सवार शिक्षक की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के थाना टाण्डा चनपुरा सीकमपुर निवासी 30 वर्षीय वीरेन्द्र सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र सुरेश सिंह यहां दढ़ियाल रोड स्थित मारिया स्कूल के सामने किराये के मकाने में रहते थे और रामनगर के लतीफपुर जूनियर हाई स्कूल में संविदा शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार सायं वह बाइक से काशीपुर से अपने कमरे पर जा रहे थे कि इस दौरान दढ़ियाल रोड पर कुसुम वाटिका के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर घायल वीरेन्द्र को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टामार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement